Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomePrayagrajमहापौर ने किया उद्घाटन, दिवंगत जनप्रतिनिधि को दी गई श्रद्धांजलि

महापौर ने किया उद्घाटन, दिवंगत जनप्रतिनिधि को दी गई श्रद्धांजलि

नगर निगम के पूर्व महापौर एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय श्यामाचरण गुप्ता के नाम पर श्याम ग्रुप कार्यालय के पास स्थित चौराहे का नामकरण एवं लोकार्पण एक भव्य समारोह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर उमेशचन्द्र गणेश केशरवानी ने चौराहे का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि स्वर्गीय श्यामाचरण गुप्ता का सपना प्रयागराज को उसकी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए आधुनिक स्वरूप प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर को गौरवशाली बनाने के लिए किए जा रहे कार्य उन्हीं की प्रेरणा से आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत स्वर्गीय श्यामाचरण गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती जमुनोत्री गुप्ता एवं श्याम ग्रुप के श्री विदुप अग्रहरि द्वारा माल्यार्पण एवं शाल भेंट कर किया गया।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने दिवंगत श्यामाचरण गुप्ता द्वारा प्रयागराज के विकास एवं युवाओं के रोजगार के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं व्यापारी नेताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ प्रताप सिंह ने किया।

लोकार्पण समारोह में विभव अग्रहरि, दीपिका अग्रहरि, प्रमिल केसरवानी, दिग्विजय अग्रहरि, सतीशचंद केसरवानी, राकेश सिंह, शिवकुमार वैश्य, शारदा अग्रहरि, कुलभास्कर अग्रहरि, लल्लूलाल कुशवाहा, शिवसेवक सिंह, भोला तिवारी, नीरज गुप्ता, किरण जायसवाल, अश्वनी जैन, संजय सिंह, डॉ. बी.के. सिंह, रईस चंद शुक्ला, प्रवीण मालवीय, सुनील अग्रहरि, प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रहरि, संजय अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments