Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajशंभूनाथ संस्थान के एमबीए छात्रों का अमूल कम्पनी का औद्योगिक भ्रमण पर...

शंभूनाथ संस्थान के एमबीए छात्रों का अमूल कम्पनी का औद्योगिक भ्रमण पर दौरा

प्रयागराज। शंभूनाथ संस्थान के एमबीए छात्रों ने अमूल वाराणसी का औद्योगिक भ्रमण किया। इस औद्योगिक यात्रा के दौरान छात्रों ने मार्केटिंग, वित्तीय प्रबंधन और अमूल से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की।

छात्रों ने अमूल के व्यापार मॉडल, उनके विपणन दृष्टिकोण, वित्तीय योजनाओं और उपभोक्ता तक उत्पाद पहुँचाने के प्रभावी तरीकों पर विशेष ध्यान दिया। इस औद्योगिक यात्रा ने छात्रों को वास्तविक उद्योग के माहौल में व्यापार और विपणन रणनीतियों को समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया।

इस अवसर पर उत्थान शंभूनाथ संस्थान के सचिव डॉ. के. के. तिवारी और अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र कुमार ने छात्रों को इस सफल औद्योगिक भ्रमण के लिए बधाई दी। संस्थान के निदेशक डॉ. आर.के. सिंह और एस.आई. एम के निदेशक डॉ.मलय तिवारी ने भी इस यात्रा को छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव बताया।

 

 

इस औद्योगिक दौरे के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. मयंक मालवीय, पीआरओ विपिन शुक्ला , उज्जवल कुमार, प्रज्ञा सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, कुमकुम शुक्ला और सुचि श्रीवास्तव आदि की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments