मेदांता अस्पताल, लखनऊ और, झलवा, प्रयागराज के नेतृत्व में संयुक्त रूप से स्वास्थ्य जागरूकता सत्र और निःशुल्क कैंसर ओपीडी (आओ देखो सीखो) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया |






जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हर्षवर्धन आत्रेय निदेशक – कैंसर रोग विभाग मेदांता, ने जनता एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं को कैंसर इसकी शुरुआती लक्षण रोकथाम एवं उपलब्ध विकल्पों के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी देकर जागरूक किया |


कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सचिव कौशल कुमार तिवारी , संस्थान के प्रबंधक निदेशक अभिषेक तिवारी, संस्थान के निदेशक डॉ आर के सिंह , नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संतोष एस यू एवं अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ शचींद्र वर्मा मौजूद रहे |




संस्था के सचिव ने लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और साथ में कहा कि हम इस तरह से निःशुल्क कैंप का आयोजन भविष्य में भी करते रहेंगे| प्रबंध निदेशक अभिषेक तीसरी ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ हर्षवर्धन आत्रेय एवं सभी अन्य चिकित्सकों , मरीजों आदि का धन्यवाद ज्ञापन किया।
Anveshi India Bureau



