18 अगस्त 2025 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले तहसील अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा एवं तालुका अध्यक्ष खाई बेचन लाल सोनी की अध्यक्षता में किसान पंचायत बस्तर कार्यालय करछना प्रयागराज में लगाई गई पंचायत का प्रमुख बिंदु खतौनी में अंश निर्धारण में कमियां नहर विभाग जल विभाग एवं बिजली विभाग की समस्याएं एवं राशन कार्ड में किसानों का नाम कट जाने की समस्या प्रमुख रूप से रही उप जिलाधिकारी करछना महोदय को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार महोदय को देखकर उनके आश्वासन पर पंचायत को स्थगित किया गया और चेतावनी दी गई कि यदि 25 अगस्त के पहले पहले टीम गठित करके गांव-गांव में अंश निर्धारण की समस्या को हल नहीं किया गया तो 25 अगस्त को कमिश्नरी घेरने का कार्य जिला अध्यक्ष सनी शुक्ला के नेतृत्व में जमुना पार के किसान करेंगे
सभा में प्रमुख रूप से राहुल जमीदार विजय पांडे बजरंगी मिश्रा अजय मिश्रा बेचन लाल सोनी घनश्याम तिवारी सुरेश पांडे कुसुम देवी विमला देवी समीर पांडे सोनू गौतम रोहित वितमन्यु पांडे दिगंबर एवं सैकड़ो किसान साथी मौजूद रहे।
Anveshi India Bureau



