Monday, July 21, 2025
spot_img
HomePrayagrajमंत्री नन्दी ने शहीद वाल पर दीप प्रज्जवलित कर अमर शहीदों को...

मंत्री नन्दी ने शहीद वाल पर दीप प्रज्जवलित कर अमर शहीदों को किया नमन

प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया। पार्टी पदाधिकारियों के घर जाकर मुलाकात की। वहीं पिछले दिनों राष्ट्रपति द्वारा पद्म श्री सम्मान से सम्मानित प्रख्यात शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल जी के घर जाकर उनसे मुलाकात करते हुए उनका अभिनन्दन किया। साथ ही शहीद वाल पर दीप प्रज्जवलित कर एक पेड़ मां के नाम अभियान में सम्मिलित होते हुए पौधरोपण किया।

मंत्री नन्दी रविवार को प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित इलाहाबाद विश्व विद्यालय के दृश्य कला विभाग में शिक्षक के रूप में लगातार 35 वर्ष तक अपनी सेवा देने वाले सुप्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं शिक्षक डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल के जीरो रोड स्थित घर पहुंचे। जहां मंत्री नन्दी ने डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल जी को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं साहित्य व कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने परिवारजनों से भी मुलाकात की।

मंत्री नन्दी ने दरियाबाद निवासी व्यापारी अंकित जैन, मीरापुर निवासी श्रीमती प्रीति मालवीय, राजीव श्रीवास्तव एवं श्रीमती संध्या श्रीवास्तव के घर जाकर परिवारजनों से मुलाकात की।

इस दौरान मंत्री नन्दी ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात किया एवं उनकी समस्याओं को सुना। मीरापुर क्षेत्र में लोगों ने साफ-सफाई के साथ ही नाली सफाई न होने की शिकायत की। जिस पर मंत्री नन्दी ने नगर निगम के अधिकारियों .को व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। वहीं बिजली समस्या की शिकायत पर मंत्री नन्दी ने एसडीओ और जेई को फटकार लगाई। कहा कि विद्युत फाल्ट की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए।

मंत्री नन्दी ने सिविल लाइंस में प्रयागराज के ऐतिहासिक शहीद वाल पर पहुंच कर अमर शहीदों को नमन करते हुए दीप जलाया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान में सम्मिलित होते हुए पौधरोपण किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदनियों एवं शहीदों को शत शत नमन है। जिन्होंने अपना बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई।

इस दौरान शहीद वाल के संस्थापक एवं संयोजक वीरेंद्र पाठक, सह संयोजक प्रमोद शुक्त, अनिल कुमार शुक्ल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष परमानन्द वर्मा, कबीर जायसवाल, सुमित वैश्य, गया निषाद, मनोज गुप्ता, डॉ. पंकज त्रिपाठी, अवधेश कुमार बारी, जगत नारायण तिवारी, अनन्त राम सिंह, शशिकांत मिश्र, यादवेंद्र त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, मनोज गुप्ता रोडवेज कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष, रतन अग्रवाल, राजेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, डॉ. यश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments