Friday, October 18, 2024
spot_img
HomePrayagrajमिशन शक्ति फ़ेज़ 5 के अंतर्गत नारी उत्थान विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का...

मिशन शक्ति फ़ेज़ 5 के अंतर्गत नारी उत्थान विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन

8 अक्टूबर को मिशन शक्ति शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण विषयक अभिलेख प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज कार्यालय में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुश्री अपराजिता सिंह क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी, प्रयागराज द्वारा फीता काटकर किया गया।
प्रदर्शनी अवलोकन उपरांत मुख्य अतिथि महोदया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत आयोजित प्रदर्शनी निश्चित ही महिलाओं की प्रगति और उत्थान की कल्पना को साकार रूप प्रदान करती है। महिलाओं के सम्बन्ध में ब्रिटिश सरकार के समय में पारित कानूनों द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की नींव रखी गई जिसे वर्तमान सरकार मूर्त रूप देने का प्रयास प्रदान कर रही है। प्रदर्शिनी निश्चित ही महिलाओं और बालिकाओं को बेहतर भविष्य रेखांकित करती है इसके लिए उन्होंने आयोजक क्षेत्रीय अभिलेखागार(संस्कृति विभाग), प्रयागराज को धन्यावाद दिया।

प्रदर्शनी में महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण सम्बन्धी ब्रिटिश सरकार में पारित कानूनों के अभिलेख प्रदर्शित किये गये। इन अभिलेखों में प्रमुख रूप से हिन्दू विवाह में तलाक का अधिकार, हिन्दू विधवाओं के गुजारे भत्ते की राशि निश्चित करने के सम्बन्ध में प्रस्तुत बिल, महिलाओं को नौकरी का अधिकार सन् 1934, बाल विवाह रोकने सम्बन्धी बिल सन् 1927, लड़कियों को अंग्रेजी की शिक्षा प्रदान करने हेतु सरकारी स्कूल खोलने का प्रस्ताव, महिलाओं का वकालत का अधिकार, पुत्रिओं को सम्पत्ति का अधिकार का समर्थन सन 1939 तथा अन्य अभिलेख प्रदर्शित किये गये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा कार्यालय में वृक्षारोपड़ भी किया गया। डा0 प्रदीप मौर्य प्रभारी एन.सी.सी. एवं स्काउट जी.आई.सी. द्वारा समस्त कैडटों को अभिलेखागार की प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुए शैक्षिक भ्रमण कराया गया।

सभी अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संयोजन श्री राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि महोदया को पुष्प देकर सम्मानित किया गया। श्री गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज द्वारा उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर डा0 अंगद पटेल सदस्य भाजपा, डा0 कुलभूषण पटेल, श्री राजेन्द्र तिवारी ‘दुकानजी‘, श्री यज्ञ नारायण पटेल, श्री उमेश कनौजिया, श्री रवीन्द्र यादव जी.आई.सी., प्रियंका यादव, डा0 कीर्ति पटेल, डा0 स्मृति शुक्ला, ज्योत्सना चौधरी, राजर्षि मिश्रा,( सभी प्रवक्ताऐं पत्राचार संस्थान उ0प्र0), डा0 रश्मि शुक्ला, श्री अभिषेक श्रीवास्तव, श्री रोशन लाल, श्री अजय कुमार मौर्य, मो. शफीक, श्री शुभम कुमार, आदि के साथ राजकीय इण्टर कालेज के एन.सी.सी.कैडेट, स्काउट की उपस्थिति रही।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments