Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajविधायक पूजा पाल ने शक्ति दुबे को दी बधाई, किया सम्मानित

विधायक पूजा पाल ने शक्ति दुबे को दी बधाई, किया सम्मानित

संघ लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाली शक्ति दुबे के घर पर शुक्रवार को भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। चायल से विधायक पूजा पाल शक्ति दुबे के मामा भांजा तालाब स्थित आवास पर पहुंचकर शक्ति दुबे, उनकी मां प्रेमा देवी और पिता देवेंद्र दुबे को सम्मानित किया। विधायक पूजा पाल ने शक्ति दुबे और उनके परिवारों वालों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की शक्ति दुबे की उपलब्धि वास्तव में समाज के लिए गर्व की बात है। उनके द्वारा देश की सबसे बड़ी परीक्षा में सफल होना प्रयागराज के लिए गौरव प्रदान करने वाला है। शक्ति दुबे को बधाई देते हुए विधायक पूजा पाल ने कहा कि एक सामान्य परिवार की बेटी ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर साबित कर दिया कि अगर ठान लिया जाए तो कुछ भी असम्भव नहीं है। विधायक पूजा पाल ने कहा कि शक्ति दुबे ने संघ लोकसेवा आयोग की आईएएस परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त कर प्रयागराज और पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। विधायक पूजा पाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि शक्ति दुबे अपने कार्यकाल में गरीबों की मदद करने और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को प्राथमिकता देंगी। शक्ति दुबे की उपलब्धि ना केवल उनके माता, पिता के लिए बल्कि पूरे प्रयागराज के लिए गर्व का पल है। प्रयागराज में अब नई प्रतिभाओं का उदय हो रहा है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। प्रयागराज में प्रतिभाशाली लोग हैं जो उच्चतम स्तर पर पहुंच सकते हैं। उनके लिए प्रेरणा हैं। नई प्रतिभाओं के उदय से समाज में सुधार हो सकता है। पहले प्रयागराज से माफिया निकलते थे अब प्रयागराज से आईएएस बनकर निकल रहे हैं। कहा कि शक्ति दुबे की उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और प्रेरणा है। अब महिलाएं भी उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती हैं और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments