भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दक्षिण बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीपसमूह और उत्तर अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में पश्चिमी हवाओं की ताकत और गहराई बढ़ गई है। 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं की रफ्तार 20 नॉट्स (लगभग 37 किमी/घंटा) से ज्यादा रही और कुछ क्षेत्रों में यह 4.5 किमी तक फैली रही। वहीं पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीपों में मध्यम से भारी बारिश हुई है।
Courtsy amarujala