दिसंबर का महीना प्राइम वीडियो के लिए शानदार रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर ड्वेन जॉनसन, क्रिस इवांस की फिल्म ‘रेड वन’ को शुरुआती हफ्ते में 5 करोड़ दर्शकों ने वर्ल्डवाइड देखा है। यह फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।
फिल्म ‘रेड वन’ अभी भी नॉर्थ अमेरिका में 3,000 से ज्यादा स्क्रीन पर दिखाई जा रही है, वहीं ओवरसीज में 3,300 स्क्रीन चल रही है। इसमें ड्वेन जॉनसन, क्रिस इवांस के अलावा लूसी लियू, बोनी हंट, क्रिस्टोफर हिवजू, निक क्रोल, वेस्ले किमेल और जे.के. सिमंस जैसे कलाकार भी हैं। जेक कासडान ने फिल्म का निर्देशन किया है, फिल्म का स्क्रीन प्ले क्रिस मॉर्गन ने लिखा है। फिल्म ‘रेड वन’ के निर्माता सेवन बक्स प्रोडक्शंस के हिराम गार्शिया, जॉनसन और डैनी गार्शिया, क्रिस मॉर्गन प्रोडक्शंस के मॉर्गन, द डिटेक्टिव एजेंसी के कासडान और मेल्विन मार हैं।

Courtsy amarujala.com



