Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajडेढ़ वर्ष में तैयार हो जाएगा मुंगरा बादशाहपुर का बाइपास

डेढ़ वर्ष में तैयार हो जाएगा मुंगरा बादशाहपुर का बाइपास

केंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी की वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद और लोकसभा की चार-चार समितियों की सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी ने आज प्रयागराज में केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया है।

सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार ने 11 सालों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। केंद्र सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, एयरपोर्ट से लेकर हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा है कि खास तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर को मोदी सरकार ने बढ़ावा दिया है। सीमा द्विवेदी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं के आशीर्वाद से उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया है। जिसके बाद से लगातार वह जौनपुर जिले के विकास के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से उन्होंने प्रयागराज से गोरखपुर राजमार्ग पर मुंगरा बादशाहपुर में बाईपास की मांग की थी जिसे अब मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा है कि जमीन अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा होने वाला है और टेंडर भी जारी कर दिए हैं। सीमा द्विवेदी ने कहा है कि उनकी इच्छा है कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस परियोजना का शिलान्यास कराया जाए। ‌

उन्होंने कहा है कि बाईपास कि निर्माण कार्य शुरू होने के डेढ़ वर्ष में यह बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके बाद प्रयागराज से आजमगढ़, गोरखपुर और कुशीनगर तक जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।

लोकसभा में भारी उद्योग समिति की सदस्य राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा है कि जौनपुर में सतहरिया में इंडस्ट्रियल एरिया है। यहां पर उद्योगों के लिए काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए इन्वेस्टर समिट भी आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि सतहरिया इंडस्ट्रियल एरिया में भी उद्यमियों को आकर्षित किया जा रहा है। उन्होंने सतहरिया इंडस्ट्रियल एरिया को रिवाइवल पैकेज दिलाए जाने और जल्द नए उद्योगों के यहां लगाए जाने का भी दावा किया है। बीजेपी राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा है कि सतरिया में नए उद्योग लगने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा है कि सरकार भी रोजगार की दिशा में लगातार काम कर रही है। उनकी कोशिश है कि जल्द ही केंद्र सरकार से सतहरिया को रिवाइवल पैकेज दिया लाया जा सके।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments