कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा बेगुनाह लोगों की हत्या करने पर मुसलमानों ने दरगाह हज़रत अब्बास दरियाबाद से दरगाह मौला अली दरियाबाद क़ब्रिस्तान तक शांतिपूर्ण तरीक़े से खामोश रहकर कैंडिल मार्च निकाल कर बेगुनाह भारतीयों की हत्या करने वाले आतंकी संगठनों व पाकिस्तान की मज़म्मत करने के साथ बेगुनाहों के हक़ में दुआ ए मग़फिरत कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।हाथों में बैनर व पाकिस्तान मुर्दाबाद की तख्तियां तथा बाहों पर काली पट्टी बांधकर आतंकीयों के कायराना हमले का कड़ा विरोध किया। इस मौके पर मौलाना सैय्यद जव्वादुल हैदर रिज़वी , मौलाना इरफान ज़ैदी , मौलाना आमिरुर रिज़वी , मौलाना ज़ायर हुसैन नक़वी ,हसन नक़वी ,रौनक़ सफीपुरी , सैय्यद मोहम्मद अस्करी ,पार्षद फसाहत हुसैन ,शाहरुख शबी हसन ,मंज़र नक़वी , ज़ुलक़रनैन आब्दी ,मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन ,शानू नक़वी , मोहम्मद सिब्तैन ,हैदर मेंहदी ,आक़िब आदि लोग उपस्थित रहे।

Anveshi India Bureau



