आज़ कार्तिक के पवित्र मास में अनामिका चौधरी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी चंदौली ने *नदियां हमारी संस्कृति की जननी है* साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रयागराज के बरूआ बाबा घाट पर एनसीसी कैडेट्स एवं गंगा विचार मंच राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के पदाधिकारियों के साथ वृहद स्वच्छता, रैली एवं जन जागरूकता अभियान चलाया।
अनामिका चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल अपर आयुक्त रत्न प्रिया त्रिपाठी जी एवं जोनल अधिकारी नगर निगम प्रयागराज संजय ममगाईं को अंगवस्त्रम प्रदान कर उनका स्वागत किया।
अनामिका चौधरी ने कहा कि नदियों के कारण ही हमारी संस्कृति फ़ल फ़ूल रही है।हम सभी का दायित्व है कि नदियों की पवित्रता और उनके तटों पर स्वच्छता ,साफ़ सुथरा बनाए रखें।
राष्ट्रीय कैडेट कोर आई ई आर टी के कैडेट्स ने यमुना नदी से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
रैली के पूर्व अनामिका चौधरी ने स्नान कर रहे महिलाओं को सिंगल यूज़ पालीथीन मुक्त के लिए जागरूक किया तथा यमुना नदी में घर के पुराने माला फूल, चित्र, मूर्ति पूजा सामग्री को नहीं विसर्जित करने के लिए संकल्प दिलाया।
अभियान में अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल श्रीमती रत्न प्रिया त्रिपाठी, जोनल अधिकारी संजय ममगाईं, राजीव मिश्रा स्टेट आफीसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के साथ वन यूपी सीटीआर एन सी सी के आफीसर मेज़र दिव्य प्रकाश गोस्वामी, टीम लीडर नेहा केशरी, विजय केशरी,मृणाली मिश्रा, नीलम शुक्ला, जान्हवी निषाद, शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद, राकेश मिश्रा,अरूण निषाद,अन्नू निषाद,भरत तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, अशोक जायसवाल, सुभाष तिवारी, प्रदीप शुक्ला, आलोक कुमार, निखिल श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, पंकज राय,भीम सिंह, कैलाश दत्ता, अजीत यादव अंडर आफीसर, आनंद कुमार, आदित्य यादव,लकी पटेल, वेदांत पांडेय, विजय प्रताप सिंह, अमरेन्द्र दीप सरोज,समीर सिद्धीकी, आशीष कुमार वर्मा मेज़र सुनील निषाद आदि शामिल रहे।
Anveshi India Bureau