Wednesday, February 5, 2025
spot_img
HomePrayagrajNeealam Karwariya Death : पूर्व विधायक नीलम करवरिया पंचतत्व में विलीन, अंतिम...

Neealam Karwariya Death : पूर्व विधायक नीलम करवरिया पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पूर्व विधायक नीलम करवरिया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पति पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने दी। उनकी शव शाम करीब साढ़े चार बजे कल्याणी देवी स्थित आवास से गंगा घाट के लिए रवाना हुई। इसमें हजारों की संख्या में लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। हाईकोर्ट से पेरोल मिलने के बाद जेठ पूर्व सांसद उदयभान करवरिया और देवर पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया करीब चार बजे आवास पर पहुंचे।

सुबह दस बजे हाईकोर्ट ने पेरोल का आदेश जारी किया था। कागजी कार्रवाई पूरी होने में काफी समय लग गया और शाम चार बजे के करीब दोनों भाई जेल से बाहर निकलने के बाद कल्याणी देवी आवास पर पहुंचे। इसके बाद शव यात्रा रवाना हुई। शव वाहन को फूलों से सजाया गया था।

सांसद प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी, विधायक वाचस्पति, हर्षवर्धन बाजपेयी आदि सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा समेत कांग्रेस, बसपा और सपा से जुड़े नेताओं ने आवास और घाट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
Courtsy amarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments