श्री प्राचीन दधिकान्दो मेला कमेटी कृष्णा नगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस पर ज्ञान पुस्तकालय कीडगंज में कथा का रस पान कराते हुए पंडित बटुक महाराज ने कहा कि अहंकार ही मनुष्य का पतन का मूल कारण है जब किसी को अपनी ताकत अपना धन अपने ज्ञान या अपने किसी वस्तु व्यक्ति गुण पर अहंकार हो जाता है तो आप समझ लीजिए उसका पतन का आरंभ हो चुका है फिर चाहे वह मनुष्य हो या देवता या फिर दैत्य हो उसका अविनाश निश्चित है भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र का अहंकार तोड़ गोवर्धन पर्वत का महत्व बताया और बकासुर, अघासुर,पूतना जैसे राक्षसों का वध कर उनका अहंकार तोड़ा और दुनिया को संदेश दिया मनुष्य चाहे जितना बड़ा क्यों ना हो जाए अगर उसने अहंकार किया तो उसका विनाश सुनिश्चित है क्योंकि अहंकार ही विनाश का मूल कारण है।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि आज की कथा में नंद महोत्सव,श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा की लीला का वर्णन किया गया इस अवसर पर 56 भोग प्रसाद का भोग भगवान श्री कृष्ण को लगा।
इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, मनीष केसरवानी कृष्णा साहू,अजय जायसवाल लल्लन जायसवाल, अमरेश जायसवाल, हिमालय सोनकर, ईलू केसरवानी, मुकेश कसेरा, सतेन्द्र तिवारी लाल भाई, मनोज मिश्रा,राजेश गुप्ता, आदि सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे और कथा की आरती की।
Anveshi India Bureau



