Sunday, July 6, 2025
spot_img
HomePrayagrajअहमदाबाद में आयोजित बैठक में शिक्षा मॉड्यूल पर होगा राष्ट्रीय मंथन

अहमदाबाद में आयोजित बैठक में शिक्षा मॉड्यूल पर होगा राष्ट्रीय मंथन

हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आगामी कार्यक्रमों को लेकर आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ प्रचारक तथा एचएसएसएफ के राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत सिंह कोठारी, संस्थान के अध्यक्ष एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी, एचएसएसएफ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक अमर नाथ रहे। राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत सिंह कोठारी ने कहा कि संस्थान द्वारा अपने प्रारंभिक काल से ही भारतीय शिक्षा पद्धति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। महाकुंभ के दौरान भी इस दिशा में विशेष कार्य किए गए। अब आगे भी पूरे देश में एक सकारात्मक शैक्षिक वातावरण निर्मित करने की दिशा में कार्य शुरू किया जा रहा है। राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत सिंह कोठारी ने बताया कि आगामी 25 और 26 मई को अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में देश भर के प्रतिनिधि एकत्रित होकर एक आदर्श शिक्षा मॉड्यूल तैयार करने की दिशा में मंथन करेंगे। इस प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ताओं के सुझावों को सम्मिलित कर एक समग्र एवं प्रभावी शिक्षा मॉडल विकसित किया जाएगा।बैठक में कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पूर्व कुलपति प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि संस्थान के प्रयासों का परिणाम अब प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल रहा है। संस्थान ने शिक्षा के सभी हितधारकों को साथ लेकर भारतीय पारंपरिक शिक्षा प्रणाली को पुनर्स्थापित करने का कार्य किया है। जिससे निकट भविष्य में सकारात्मक परिवर्तन निश्चित है। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक अमरनाथ ने कहा कि महाकुंभ में आयोजित हुए विभिन्न प्रकार के कार्यकमों की एक कॉफी टेबल बुक तैयार करने पर चर्चा की गई। इसे जल्द से जल्द तैयार किया जाएगा। बैठक में सह सचिव नागेंद्र जायसवाल, गंगा दत्त जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शांडिल्य, भाजपा नेत्री अनामिका चौधरी सह सचिव मानव चौरसिया, महेश्वर मिश्रा, अरुण दुबे, डा अमित कुमार दूबे, वंदना तिवारी, नटवर लाल भारतीय, मयंक त्रिपाठी, सुचिता त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments