प्रयागराज। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजे) की प्रयागराज जिला इकाई ने देश के महान क्रांतिकारी और माँ भारती के वीर सपूत शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शेर-ए-हिन्दुस्तान चंद्रशेखर आजाद के शहीद स्थल चंद्रशेखर आजाद पार्क (पूर्व नाम अल्फ्रेड पार्क) स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर शहीद स्थल पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब पत्रकारिता में देशहित सर्वोपरि रखा जाए और निष्पक्षता को बनाए रखा जाए।
एनयूजे प्रयागराज ने इस अवसर पर भारत सरकार से मांग की कि आजादी के आंदोलन में अदम्य साहस, वीरता तथा राष्ट्र के प्रति त्याग और बलिदान को ध्यान में रखते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने और सभा को संबोधित करने वालों में अखिलेश शुक्ला, चित्रांशी यादव, मधुर दरबारी, सुशांत त्रिपाठी, वी.के. यादव, देवेंद्र शुक्ला, शीतला तिवारी, रतन शुक्ला, अश्वनी श्रीवास्तव, सैय्यद सुहैल हनीफ, आनंद निषाद, संजय निषाद, मो. शाहिद, अखिलेश अस्थाना, जितेंद्र कुमार, पंकज पाल, कमल राज साहू सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



