Monday, February 16, 2026
spot_img
HomePrayagrajनवआकर इंटरनेशनल आर्टिस्ट ग्रुप द्वारा आयोजित ग्रुप पेंटिंग एग्जिबिशन का उद्घाटन

नवआकर इंटरनेशनल आर्टिस्ट ग्रुप द्वारा आयोजित ग्रुप पेंटिंग एग्जिबिशन का उद्घाटन

प्रयागराज। नवआकर इंटरनेशनल आर्टिस्ट ग्रुप द्वारा आयोजित ग्रुप पेंटिंग एग्जीबिशन का उद्घाटन दिनांक 22 नवंबर 2024..को जस्टिस विजय लक्ष्मी द्वारा किया गया । विशिष्ट अतिथि में डॉ आशा अस्थान एवं प्रोफेसर अजय जेटली उपस्थित रहें। संस्था की अध्यक्ष डॉ. कावेरी विज ने अतिथियों का स्वागत किया। . मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने युवा चित्रकारों को प्रोत्साहित किया एवं उनके कार्य की सराहना करी । प्रदर्शनी की कन्वीनर नंदिता अदावल एवं कोऑर्डिनेटर शिल्पी रस्तोगी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में प्रयागराज ,दिल्ली,जयपुर ,नोएडा इत्यादि शहरों के कुल 42 वरिष्ठ एवं युवा चित्रकारों ने 65 चित्र कृतियां विभिन्न विधाओं , कंटेंपरेरी ,लोक चित्र ,स्केचेस, चारकोल वर्क ,नाइफ पेंटिंग , यथार्थ चित्रण अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया है। सात वर्ष पुरानी संस्थान ,नवआकर अब तक 30 से भी अधिक विभिन्न कला कार्यक्रमों को आयोजित कर चुकी है। संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक जागरूकता, समाज में कलात्मक वातावरण व्याप्त करना एवं उभरते युवा चित्रकारों को प्रोत्साहित करना एवं मंच प्रदान करना है। चित्रकार अनिल सोनी ,मानती सोनी , डॉ.कावेरी विज, धर्मेंद्र ,राम रघुवर ,प्रवीण इत्यादि की चित्र कृतियां आकर्षण का केंद्र रही एवं सभी युवा चित्रकारों की चित्रकृतियां सराहनीय है। यह प्रदर्शनी दिनांक 24 नवंबर तक उत्तर मध्य संस्कृतिक केंद्र ,प्रयागराज (एनसीडीसी ) की महात्मा गांधी कलावीथिका में सुबह 11:00 से 6:00 तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी ।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments