प्रयागराज। शंभूनाथ इंस्टीट्यूशंस की सभी शिक्षण संस्थाओं का गुरुवार को विधि विधान से पूजा पाठ एवं रुद्राभिषेक कर नया सत्र आरम्भ हो गया।

पंडित कृष्ण देव मिश्र एवं पंडित रमा कांत तिवारी द्वारा पूजा पाठ एवं रुद्राभिषेक के समय संस्था के सचिव कौशल कुमार तिवारी , प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी , निदेशक डॉ आर के सिंह , डॉ अरविंद कुमार श्रीवास्तव , डॉ मलय तिवारी, डॉ रजनी त्रिपाठी , डॉ जी पी मिश्रा एवं डॉ संतोष एसयू सहित सभी संस्थाओं के प्रधानाचार्य एवं कई वरिष्ठ पदाधिकारी , फैकल्टीज एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

सचिव श्री तिवारी ने इंजीनियरिंग , फार्मेसी , मैनेजमेंट , लॉ , एजुकेशन एवं नर्सिंग कक्षाओं के सभी छात्र छात्राओं को नए सत्र शुरू होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई को नियमित रूप से करने पर जोर दिया।

Anveshi India Bureau



