Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeEntertainmentNimrat Kaur: साल के पहले दिन दिखा निम्रत कौर का तूफानी अंदाज,...

Nimrat Kaur: साल के पहले दिन दिखा निम्रत कौर का तूफानी अंदाज, बाघों के बीच जंगल में किया नाश्ता, देखें वीडियो

Nimrat Kaur: निम्रत कौर ने 2025 का स्वागत बांधवगढ़ के जंगलों में किया। यहां उन्होंने जंगल के बीच पहली कॉफी और नाश्ता किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी इस अनोखी शुरुआत का वीडियो और तस्वीरें साझा कीं।

अभिनेत्री निम्रत कौर ने साल 2025 का स्वागत एक अनोखे और यादगार अंदाज में किया है। उन्होंने बांधवगढ़ के जंगलों मेंके बीच अपने पहले दिन की शुरुआत की।अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली सुबह झलक फैंस के साथ साझा की है।

 

Sky Force Actress Nimrat Kaur Enjoys New Year 2025 first Breakfast in jungles of Bandhavgarh

 

 

फोटो-वीडियो साझा कर लिखी ये बात

साझा किए गए फोटोज और तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “बांधवगढ़ के जंगलों के अंदर से नए साल की जोरदार शुरुआत। पहला सूरज, पहली कॉफी, पहला नाश्ता और मुझे पसंद आने वाली सारी चीजें- जंगल, बाघ, और मेरा परिवार।”

Sky Force Actress Nimrat Kaur Enjoys New Year 2025 first Breakfast in jungles of Bandhavgarh

 

 

नए साल से निम्रत को बड़ी उम्मीदें

उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “आने वाला साल मेरे आज के सुबह की तरह जंगली और शानदार हो!!! हैप्पी न्यू ईयर सबको।” तस्वीरों में निम्रत साल की अपनी पहली कॉफी पीती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पीछे जंगल नजर आ रहा है। प्रकृति से गहरा लगाव रखने वाली निम्रत ने इस पोस्ट में जंगलों में बाघों समेत अन्य जंगली जानवरों की वीडियो भी शेयर किए हैं।

Sky Force Actress Nimrat Kaur Enjoys New Year 2025 first Breakfast in jungles of Bandhavgarh

 

 

 

बाघों के बीच किया नाश्ता
तस्वीरों में वह कैमरे के लिए अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक वीडियो में वह बाघों से घिरे जंगल में साल का अपना पहला नाश्ता भी दिखा रही हैं।
Sky Force Actress Nimrat Kaur Enjoys New Year 2025 first Breakfast in jungles of Bandhavgarh

 

 

इस फिल्म में नजर आएंगी निम्रत
वर्क फ्रंट की बात करें तो निम्रत को आखिरी बार ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में देखा गया था। वह आगामी फिल्म “स्काई फोर्स” में अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। इसमें अक्षय कुमार, सारा अली खान और वीर पहाड़िया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Courtsy amarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments