Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajडीआईओएस के नेतृत्व में नौ दस्ते ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

डीआईओएस के नेतृत्व में नौ दस्ते ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं आज सिर्फ प्रयागराज जिले में हुई। प्रयागराज जिले में 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं महाकुंभ के चलते स्थगित कर दी गई थी। प्रयागराज में आज हाई स्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी विषय में 92 673 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इंटर के सैन्य विज्ञान विषय में 94 परीक्षार्थी परीक्षा दिया। पहली पाली में 10वीं और 12वीं में कुल 92767 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

इंटरमीडिएट में हिंदी व सामान्य हिंदी विषय में 103 843 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाई स्कूल और इंटर में मिलाकर प्रयागराज में 196610 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा के दौरान एक केन्द्र व्यवस्थापक ने दो नकलचियों को पकड़ा है।

डीआईओएस प्रयागराज पी एन सिंह के नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए यूपी बोर्ड की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य स्तर से लेकर यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज और जिलों में बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। प्रयागराज जिले में बनाए गए 335 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही है।
डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि जिले को 8 जोन, 8 सुपर जोन और 33 सेक्टरों में बांटा गया है। सुपर जोन में एसडीएम सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए हैं। ‌ 8 जोन में तहसीलदार जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं जबकि 33 सेक्टर में बीडीओ व नायब हसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिले में बनाए गए 335 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 335 ही वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और 335 केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं।
डीआईओएस पी एन सिंह ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित हो रही है। कहीं से रांग ओपनिंग की कोई खबर नहीं है। दफ्तर में बनाए गए कंट्रोल रूम में 35 अध्यापकों व सहायकों की तैनाती की गई है। जिससे सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिले में 9 सचल दल भी बनाए गए हैं जो लगातार परीक्षा केंद्रों और निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से परीक्षा आयोजित हुई है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि जिले के 10 केन्द्रों पर 19 मार्च से मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गयी है।

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 54 38 597 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। जिसमें हाई स्कूल में 27 40151 और इंटरमीडिएट में 2698 446 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हालांकि नकल की सख्ती के चलते बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा भी छोड़ चुके हैं।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments