आज दारागंज प्रयागराज में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के बाल सखा, निषाद समाज के आराध्य देव ‘श्रृंग्वेरपुर नरेश’ महाराजा निषादराज गुह्य की शोभायात्रा बड़े धूम-धाम से निकालीं गयी। आगे आगे ऊंटों, घोड़ों की सवारी चल रही थी, एक दर्जन से अधिक झांकियों में बड़े सुंदर सुंदर पात्र भगवान के रूप में शोभायमान हो रहें थे।
हनुमान जी, काली जी के पात्र नृत्य करते हुए लोगों को आकर्षित करते हुए जा रहे थे।
डेढ़ दर्जन से अधिक बैंड़, लाईट,डीजे सुसज्जित शोभायात्रा लगभग एक किलोमीटर लंबी हो गई , जगह जगह लोगों ने जय निषादराज का उद्घोष कर फूलों की वर्षा कर रहे थे।
आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर जलपान और मिष्ठान का वितरण किया जा रहा था।
शोभायात्रा के पूर्व नरेन्द्र सिंह गौर, डॉ विश्वनाथ लाल निगम, आनंद निषाद फ़ौजी ने प्रयागराज के राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रादेशिक खिला़ड़ियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
अनामिका चौधरी निषाद ने कहा कि प्रयागराज प्रतिभासंपन्न है। यहां पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
इस बार के महाकुंभ में प्रयागराज के लोगों ने सद्भावना की मिसाल कायम किया है और यह महाकुंभ निषाद वंशीय समाज के लिए बहुत सारे सौगात लेकर आया , लोगों को आर्थिक रूप से संपन्नता बनाया।
वैसे तो पूरे प्रयागराज के निवासियों के लिए भी बहुत शुभ व मंगलकारी माना गया है महाकुंभ। प्रयागराज का नाम विश्व के मानचित्र पर, लोगों के दिल दिमाग पर अंकित हो गया है।
निषादराज गुह्य जी का त्याग, सेवा और भक्ति हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम को गंगा पार कराकर मित्रता और समर्पण की जो मिसाल पेश की, वह अद्वितीय है।
उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा श्रृंग्वेरपुर धाम प्रयागराज में *भगवान श्रीराम और निषादराज गुह्य जी की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा एवं कॉरिडोर* का निर्माण निषाद समाज के लिए गौरव का विषय है, निषाद समाज के योगी आदित्यनाथ जी और मोदी जी साक्षात प्रभू श्रीराम बनकर आएं हैं ।यह निषाद समाज आपका दोनों का आपका आजीवन आभारी रहेगा।
प्रोफेसर नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और निषादराज गुह की मित्रता को जाति- पाति से परे बताया।
प्रयागराज महाकुंभ नगर में भी निषादराज की प्रतिमा स्थापित करने व चौराहे का नाम निषादराज करने के लिए प्रयागराज प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बधाई दी।

इसके पूर्व प्रातः काल निषादराज चौराहे (तिकोनिया) पर स्थित निषादराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से सर्वश्री डॉ विश्वनाथ लाल निगम निवर्तमान संघचालक काशी प्रांत,संजय गुप्ता जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, विक्रम निषाद अध्यक्ष, रवि निषाद महामंत्री, राजीव मिश्रा स्टेट आफीसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय, चन्द्र भान, निखिल श्रीवास्तव, संजय त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, उत्पल निषाद, उपाध्यक्ष गण संजीव निषाद, मलिक निषाद, अमलेश निषाद, मेज़र सुनील निषाद,शैफुल अब्बास, विजय विंद,मनोज निषाद,रंजीव निषाद,मणाली मिश्रा , रूशाली मिश्रा, मंदाकिनी मिश्रा, सुमन बाला, राकेश मिश्रा, नीलम शुक्ला, जान्हवी निषाद, अरूण निषाद, सुधीर श्रीवास्तव,भीम सिंह, सोनू अरोरा, अमित त्रिपाठी, मुकेश मौर्य, कुल्लू यादव,,शेष राज निषाद, नितिन निषाद, चंद्र प्रकाश पत्रकार,भाई लाल, काकू महरा, प्रदीप महरा,नंद लाल नंदा, राजकुमार बिंद, पंकज राय, मुन्नी पांडेय, दामिनी पांडेय, आस्था तिवारी, शीतल शुक्ला, यशी शुक्ला, समृद्धि जोशी आदि के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Anveshi India Bureau



