नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के तत्वाधान में आज नॉर्दन प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने गुरुकुल स्पोर्ट्स अकादमी को एक कांटे की टक्कर में 1 – 0 से हराकर पूर्ण अंक प्राप्त किया I खेल का प्रथम हाफ गोल रहित बराबरी पर छूटा I
आयोजन सचिव फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा के मैदान में खेला गया I इस मैच में विजेता टीम की ओर से आदित्य राज ने ये गोल वेदांत त्रिपाठी के पास पर खेल के दूसरे हाफ में किया I
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के वेदांत त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश एवं इलाहाबाद विश्विद्यालय की पूर्व फुटबॉल एवं बास्केटबॉल खिलाड़ी ऋतू कौशल ने प्रदान किया ।

U-15 वर्ग में 30 दिसंबर को अगला मैच खेला जायेगा I
Anveshi India Bureau



