Monday, September 15, 2025
spot_img
HomePrayagrajकांग्रेस जमुना पार में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पटेल का हुआ शपथ ग्रहण...

कांग्रेस जमुना पार में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पटेल का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

प्रयागराज: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, प्रयागराज कांग्रेस कमेटी (जमुना पार) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री अशोक कुमार पटेल का आज 7 अप्रैल को पार्टी कार्यालय में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्री पटेल का जोरदार स्वागत किया।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद उज्जवल रमणसिंह उपस्थित थे। उन्होंने श्री अशोक कुमार पटेल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

जैसे ही श्री अशोक कुमार पटेल कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। “अशोक कुमार पटेल जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा कार्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपनी नई नेतृत्व के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्थन व्यक्त किया।

शपथ ग्रहण के पश्चात श्री अशोक कुमार पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और जमुना पार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया।

 

 

इस अवसर पर सांसद उज्जवल रमण सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, बाबा अभय अवस्थी, विनय शुक्ला ,सुनील तिवारी देवी प्रसाद पांडे, तस्लीमुद्दीन, मोहम्मद असलम, इरशाद उल्ला, मोहम्मद शाहब, जितेन्द्र कुमार राय,किशोर वासने, हरकेश त्रिपाठी,मोहम्मद इरफान, अनुप सिंह,सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने श्री पटेल को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और पार्टी को आगे ले जाने में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

यह शपथ ग्रहण समारोह प्रयागराज कांग्रेस (जमुना पार) के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करने वाला साबित हुआ। कार्यकर्ताओं में नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाने की उम्मीद जगी है।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments