Saturday, July 5, 2025
spot_img
HomePrayagrajउपमुख्यमन्त्री के जन्मदिन पर व्यापारियों ने काटा केक और शर्बत वितरण किया

उपमुख्यमन्त्री के जन्मदिन पर व्यापारियों ने काटा केक और शर्बत वितरण किया

व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने गाजीगंज मण्डी मुट्ठीगंज के पास पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश शासन के उप मुख्यमन्त्री मा0 श्री केशव प्रसाद मौर्या जी का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया इस अवसर पर व्यापारियों ने केशव मौर्या जिन्दाबाद भारत माता की जय के नारे लगाये और शर्बत का वितरण किया ।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता ने केक काटते हुए उप मुख्यमन्त्री मा0 श्री केशव प्रसाद मौर्या जी को समस्त व्यापारी समाज की ओर से जन्मदिवस की शुभकामना देते हुए, उन्हे दीर्घायु होने और उत्तर प्रदेश में मुख्यमन्त्री बनकर प्रदेश को और विकसित करने हेतु ईश्वर से आशीर्वाद देने की कामना की

प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी ने कहा कि श्री केशव मौर्या ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव सुचिता का पालन किया है तथा जनता की समस्याओं का निराकरण करने हेतु बिना किसी भेदभाव के सर्व सुलभ रहते हैं, ऐसे व्यक्तित्व के जन्म दिवस पर उन्हे बार बार शुभकामनाएं , आज के कार्यक्रम के माध्यम से उप मुख्यमन्त्री जी को उनके जन्मदिवस पर सर्व श्री मनीष गुप्ता राजेश केसरवानी प्रमोद गुप्ता बृजेश निषाद गुड्डू अतुल खन्ना इमरान अली रमेश केसरवानी राहुल अग्रवाल विपिन केसरवानी अशोक गुप्ता जीतू सोनकर अभिलाष केसरवानी संदीप शुक्ला आदि ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हे दीर्घायु और यशश्वी होने की कामना की।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments