Tuesday, July 8, 2025
spot_img
HomePrayagrajहिंदू नववर्ष पर मातृ शक्तियों ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा   

हिंदू नववर्ष पर मातृ शक्तियों ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा   

प्रयागराज। नववर्ष चैत्र प्रतिपदा उत्सव बुधवार को महानगर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला समन्वय समिति से जुड़ी मातृशक्तियों ने सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डाक्टर कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि नववर्ष समस्त देशवासियों के जीवन में आशा का संचार करता है। इस दिन हम देश के चतुर्दिक विकास का संकल्प लेते हैं।

 

 

डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि हिंदू जीवन पद्धति समस्त मानव जाति के लिए विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करती है। हमारी संस्कृति दुनिया की प्राचीनतम संस्कृति है। जब दुनिया के अधिकांश भागों में ज्ञान का प्रकाश तक नहीं पहुंचा था तब हमारे ऋषि-मुनियों ने वेदों एवं उपनिषदों की रचना की थी। हिंदू नववर्ष के अवसर पर हम सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को एक बार फिर विश्व गुर् बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

इसके पूर्व शोभायात्रा सजधज के साथ बुधवार अपराह्न करीब चार बजे हनुमान मंदिर से निकली। इसमें सैकड़ों मातृशक्तियां शामिल थीं। वे लोग हाथों में भगवा ध्वज लिये थीं। वहीं फूलों से सजाये गये खुले वाहन में भारत माता की प्रतीक मातृ शक्ति विराजमान थीं। जो यह संदेश दे रही थीं कि आज मातृ शक्ति देश के विकास में अहम योगदान दे रही हैं। भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए वे अपना सर्वस्व बलिदान दे सकती हैं। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से प्रस्थान कर सुभाष चौराहा होते हुए ज्वाला देवी विद्यालय परिसर पहुंची। मातृ शक्तियां पीले परिधान में थीं। इस दौरान रास्ते में खड़े लोगों ने हाथ उठाकर उनलोगों का अभिनंदन किया। शोभायात्रा में रीना मिश्रा, देवयानी, माया द्विवेदी, रेखा पुंडीर, शिखा खन्ना, वंदना सिंह, अकांक्षा सोनकर, स्वरिका भारद्वाज, प्रिया कैथवास, आदि भी शामिल थीं।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments