Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajइलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज में आयोजित हुआ आउटरीच कार्यक्रम

इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज में आयोजित हुआ आउटरीच कार्यक्रम

प्रयागराज | इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन केंद्र द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गयादीन विश्वकर्मा इण्टरमीडिएट कालेज, भिदिउरा, थरवई, प्रयागराज में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्थानीय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा एवं सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना था। विशेषज्ञ वक्ताओं ने पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान हेतु सामुदायिक भागीदारी, वृक्षारोपण, जल-संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण तथा हरित जीवनशैली अपनाने पर विस्तृत जानकारी दी।

विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी नीतियों पर निर्भर नहीं है, बल्कि यह हमारे व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

कार्यक्रम में डॉ. पवन कुमार झा, डॉ. पुनीता पांडेय, डॉ. जितेन्द्र, डॉ. कुमार सुरंजीत एवं डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी, नाटक एवं जागरूकता रैली जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरणीय मुद्दों से जोड़ा गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक तीर्थराज विश्वकर्मा, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। अंत में सभी ने पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने का संकल्प लिया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments