Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomePrayagrajपंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र निर्माण के प्रेरणा पुंज: महापौर गणेश केसरवानी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र निर्माण के प्रेरणा पुंज: महापौर गणेश केसरवानी

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने बालसन चौराहा एवं मेडिकल चौराहा स्थित उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

महापौर गणेश केसरवानी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए कहा कि वे राष्ट्र निर्माण के प्रेरणा पुंज हैं। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि ‘एकात्म मानववाद’ का उनका दर्शन आज भी समाज के समग्र एवं संतुलित विकास का मार्गदर्शक सिद्धांत है।

महापौर ने आगे कहा कि पंडित जी का “अंत्योदय” का विचार हमें प्रेरित करता है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचे। यही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। वर्तमान समय में जब देश आत्मनिर्भर और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर है, उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।

कार्यक्रम का संचालन पार्षद भोला तिवारी ने किया।

इस अवसर पर अनिल भट्ट, देवेंद्र मिश्रा, राजेश केसरवानी, पार्षद आशीष द्विवेदी, राजेश शर्मा, जयवर्धन त्रिपाठी, बृजेश श्रीवास्तव, संदीप सिंह गोस्वामी, पीयूष सिंह, अमन शर्मा, संदीप यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

Anveshi India bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments