Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeEntertainment'पापा हमेशा मेरे...', सनी देओल ने धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर किया...

‘पापा हमेशा मेरे…’, सनी देओल ने धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर किया इमोशनल पोस्ट; शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

Dharmendra Birth Anniversary: आज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी है। एशा के बाद अब सनी ने अपने पिता धरम की याद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

24 नवंबर, 2025 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ था। जिसके बाद उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र आज पूरे 90 साल के हो जाते। आज सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र की याद में एक वीडियो के जरिए अपनी भावनाओं को शेयर किया है।

 

सनी देओल का पोस्ट

सनी देओल ने अपने दिवंगत पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र का एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा, ‘आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं।’ इस पोस्ट के साथ सनी ने धर्मेंद्र के प्रति प्यार जताते हुए लिखा कि वह उन्हें बेहद प्यार करते हैं और उन्हें याद करते हैं।

क्या खास है वीडियो में

 

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो धर्मेंद्र और सनी के किसी वेकेशन के दौरान का लग रहा है। इस वीडियो में धर्मेंद्र ब्लैक हैट लगाए हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र के पीछे पहाड़ और पेड़ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सनी अपने पापा धर्मेंद्र से पूछते हैं, ‘पापा आपको मजा आ रहा है?’ इस पर धर्मेंद्र जवाब देने से पहले अपने अंदाज में हंसते हैं और कहते हैं, ‘मैं बहुत ज्यादा मजा कर रहा हूं मेरे बेटे। यह बहुत खूबसूरत है।’

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments