प्रयागराज।ब्लॉक संसाधन केंद्र होलागढ़ पर आउट आफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण हेतु विकासखण्ड के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं संविलयन विद्यालयों से नामित नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सभागार में प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत खण्ड शिक्षा अधिकारी लाल जी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की । अपने उद्बोधन में उन्होंने प्रतिभागी सभी नोडल शिक्षकों से सक्रिय रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए विद्यालय स्तर सकारात्मक वातावरण निर्माण हेतु कार्यक्रम संचालन हेतु निर्देशित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति से सक्रिय सहयोग प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर ड्राप आउट दर कम करना, त्रैमासिक अभिभावक – अध्यापक बैठक में चिन्हित विद्यार्थियों के अभिभावकों की काउंसलिंग करके विषय वस्तु से अवगत कराने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि आप स्वयं में आदर्श अभिभावक बनाकर विद्यालय के अन्य विभागों के लिए रोल मॉडल का काम करें ।
परियोजना द्वारा प्रेषित पीपीटी ,पीडीएफ ,ऑडियो-वीडियो सामग्री के माध्यम से सुरुचि पूर्ण प्रशिक्षण जनपद स्तर से प्रशिक्षित संदर्भदाता एआरपी आशुतोष कुमार , गुंजन सिंह, फिरोज आलम खां एवं रूचि श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को स्टेशनरी, प्रशिक्षण माड्यूल, संघनित पाठ्यपुस्तिका एवं लंच पैकेट वितरित किया गया।

Anveshi India Bureau



