शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा जारी 2024-25 की वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के सन्दर्भ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देशानुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र होलागढ़ पर खंड शिक्षा अधिकारी लाल ज़ी शर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय, संकुल व ब्लॉक की क्रीड़ा प्रतियोगिता को निर्धारित समय सीमा के अंदर कराने का निर्णय लिया गया।

19 अक्टूबर को विकास खंड के सभी विद्यालयों में विद्यालय स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा संकुल स्तर पर 22 अक्टूबर को प्रतियोगिताये आयोजित की जाएगी। संकुल स्तर पर विजेता टीमें 25 व 26 अक्टूबर को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रमुख रूप से दौड़,लम्बी कूद, ऊँची कूद कबड्डी, गोलाफ़ेक, वालीबाल की प्रतियोगिताये कराई जाएंगी। बैठक में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक प्रवीण कुमार पटेल, ब्लॉक स्काउट मास्टर बृजेश यादव,ए0आर0पी0 फ़िरोज़ आलम खान, सुनील कुमार शुक्ला, रत्नेश श्रीवास्तव, राज कुमार, बिम्बेश त्रिपाठी,कृष्ण कांत,प्रेम चंद्र,सुरेन्द्र वर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



