थाना करेली में होली पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अशिष सिंह ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष अशिष सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि क्षेत्र में रात्रि 12 बजे के बाद कोई भी दुकान खुली नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय दें तथा प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

मीटिंग का संचालन पीस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल अज़ीम चांद मियां द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
बैठक में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, व्यापारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Anveshi India Bureau



