Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajमानव श्रृंखला बना आज विरोध प्रदर्शन करेंगे पेंशनर्स

मानव श्रृंखला बना आज विरोध प्रदर्शन करेंगे पेंशनर्स

कोषागार के “पेंशनर्स कक्ष ” में पूर्व कमिश्नर आर एस वर्मा की अध्यक्षता में आज बैठक हुई जिसमे जनपद के सभी पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पूर्व कमिश्नर वर्मा ने बताया कि आठवे वेतन आयोग की अधिसूचना और टर्म्स ऑफ रिफरेन्स अब तक नही जारी होने और वित्त अधिनियम मार्च 2025 द्वारा पेंशन नियमो में बदलाव किए जाने के विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को अपराह्न 12:30बजे से एजी आफिस के गेट से गवर्नमेंट प्रेस तक “मानव शृंखला” बनाई जाएगी। पूर्व कमिश्नर श्री वर्मा ने जनपद के सभी पेंशनर्स से अपील की कि इस कार्यक्रम में पहुंच कर “मानव शृंखला” लंबी से लंबी बनाने में अपना भरपूर योगदान प्रदान करे है।

सेवा निवृत्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष आरपी पांडे और एजी ब्रदरहुड़ के महामंत्री रहे ऋषीश्वर उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन अभी तक स्वीकार नही की है साथ ही डेढ़ वर्ष के फ्रीज किये डी ए को भी अभी तक अवमुक्त नही किया है जिससे कार्यरत कर्मचारी भी बुरी तरह से आहत है। सुभष पांडे महामंत्री आल इंडिया ऑडिट पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपील किया कि एजी आफिस,शिक्षा निदेशालय, गवर्नमेंट प्रेस,बोर्ड ऑफ रेवेन्यू,पोस्ट आफिस, हाई स्कूल एव इंटरमीडिएट बोर्ड व अन्य सभी कार्यालयों के कार्यरत कर्मचारियो से भी अपील की कि वह भी लंच टाइम में बाहर आ कर मानव श्रृंखला में जुड़ कर अपना योगदान प्रदान करे। आर एस वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है जब पेंशनर्स और कर्मचारियों को संगठित होना बहुत जरूरी है।

बैठक में आरपी पांडे,ऋषीश्वर उपाध्याय, ई पीके मिश्रा,संत लाल सोनकर, योगेंद्र पांडेय,डॉ सुधा प्रकाश,किरण बाला पांडे,राजेश यादव,भगवती प्रसाद,वेद प्रकाश,ई नागेंद्र त्रिपाठी,अरविंद जयसवाल,आर बी शुक्ला,ई राजाराम प्रसाद,योगेंद्र श्रीवास्तवा,राम बोध शुक्ला सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित थे।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments