Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshतस्वीरें: सड़क पर लगा लाशों का ढेर... देखकर कांप गया हर कोई,...

तस्वीरें: सड़क पर लगा लाशों का ढेर… देखकर कांप गया हर कोई, जलाभिषेक को जा रहे थे; 11 लोगों को लील गई मौत

गोंडा में सड़क पर लाशों का ढेर देखकर हर कोई कांप गया। यहां 11 लोगों को मौत लील गई, जबकि एक नहर में लापता है। यह सभी लोग जलाभिषेक को जा रहे थे। रास्ते में हादसे ने परिवारों की दुनिया उजाड़ दी।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में रविवार की सुबह 11 श्रद्धालुओं को मौत ने अपने आगोश में ले लिया। जबकि, एक अभी लापता है। मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम ने नहर से लाशों को निकाला तो दृश्य देखकर हर कोई कांप गया। डीएम-एसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घरवालों को सूचना दी गई है। सीएम योगी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी 15 लोग बोलेरो गाड़ी से पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक को जा रहे थे। मन में अटूट श्रद्धा लेकर घर से निकले लोगों को शायद यह अंदेशा नहीं था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी दिन है। भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित थे। लेकिन, भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

11 people died after Bolero fell into canal in Gonda Everyone was shocked to see pile of dead bodies on road
रास्ते में इटियाथोक क्षेत्र के बेलवा बहुता नहर पुल वह स्थान था, जहां मौत उन सभी का इंतजार कर रही थी। यहां पर सड़क में फिसलन होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। चालक संभाल पाता, इससे पहले ही बोलेरो नहर में गिर गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह तीन लोगों को बाहर निकाला।
11 people died after Bolero fell into canal in Gonda Everyone was shocked to see pile of dead bodies on road

 

उधर, सूचना पर अधिकारी पुलिस और एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पानी में गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। देखते ही देखते वहां पर लाशों का ढेर लग गया। महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो चुकी थी। एक व्यक्ति लापता है, उसकी तलाश की जा रही है।
11 people died after Bolero fell into canal in Gonda Everyone was shocked to see pile of dead bodies on road

बारिश बनी काल

 

बताया जा रहा है कि हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी। नहर के किनारे की सड़क फिसलन भरी थी और बेहद संकरी भी। बोलेरो को साइड से गुजारने की कोशिश के दौरान अचानक वाहन फिसलकर नहर में पलट गया। वाहन पानी में पूरी तरह डूब गया। इससे सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

11 people died after Bolero fell into canal in Gonda Everyone was shocked to see pile of dead bodies on road

चश्मदीदों ने बताया भयावह मंजर

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6.00 बजे एक जोर की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बोलेरो नहर में समा चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। बाद में प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला।

Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments