Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomePrayagrajश्रद्धालुओं की जल-सुरक्षा को लेकर नाविकों व गोताखोरों के साथ पुलिस की...

श्रद्धालुओं की जल-सुरक्षा को लेकर नाविकों व गोताखोरों के साथ पुलिस की बैठक

माघ मेला क्षेत्र में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों की जल-सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में नाविकों एवं गोताखोरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी माघ मेला श्री विजय आनन्द ने की।

बैठक के दौरान नौ-संचालकों को जल-सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नोडल मेला अधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, अतः कोई भी नाविक अपनी नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाए। क्षमता से अधिक सवारियों के साथ नौ-संचालन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने निर्देशित किया कि नाव में सवार प्रत्येक श्रद्धालु को लाइफ-सेविंग जैकेट पहनाना अनिवार्य होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी भी श्रद्धालु या स्नानार्थी से निर्धारित दर से अधिक किराया न वसूला जाए।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि नशे की अवस्था में नौ-संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता कदापि स्वीकार्य नहीं होगी। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित नाविक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभिनव पाठक, नाविक संघ के अध्यक्ष श्री पप्पू निषाद सहित बड़ी संख्या में नाविक एवं गोताखोर उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments