Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज के शौर्य सिंह का फौज अधिकारी के रूप में चयन ।

प्रयागराज के शौर्य सिंह का फौज अधिकारी के रूप में चयन ।

लेफ्टिनेंट शौर्य सिंह प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने अपने परिवार की परंपरा को कायम रखते हुए 14 दिसंबर 2024 को तीसरी पीढ़ी के रूप में इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून से इन्फेंट्री में कमीशन प्राप्त किया। शौर्य सिंह के पिता ब्रिगेडियर रवि सिंह साउथ वेस्टर्न कमांड में कार्यरत है और बाबा आर्मी में करनल पद से सेवानिवृत हो गए हैं। शौर्य सिंह के परिवार में उनके ताऊ जी और चाचा जी भी फौज में अधिकारी हैं । शौर्य सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल और स्नातक एस आर एम चेन्नई से पूर्ण की है। शौर्य सिंह कंप्यूटर इंजीनियर पूर्ण करने के पश्चात आईं. एम.ए. ज्वाइन किया और 14 दिसंबर 2024 को फोर्थ रैंक से पास आउट हुए हैं शौर्य सिंह की पोस्टिंग अब उत्तरी कमान में हाई एल्टीट्यूट एरिया में हो गई है जिसे वह ज्वाइन करके राष्ट्र सेवा करने के लिए काफी उत्साहित हैं। शौर्य सिंह की सफलता में उनकी माता श्रीमती कविता सिंह का बड़ा योगदान है शौर्य सिंह अपने परिवार और फौज की परंपरा निभाने के लिए इन्फ्रेन्ट्री में कमीशन हुए ।उनके ताऊ जी पहले ही राष्ट्रपति पदक और शौर्य चक्र से सम्मानित हो चुके हैं। और उनके बाबा भी 1962 1965 और 1971 के युद्ध में शामिल होकर देश और परिवार का नाम रोशन कर चुके हैं।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments