Monday, February 16, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज मण्डल द्वारा प्रयागराज जंक्शन पर महाकुंभ रेल महोत्सव-2025 का आयोजन

प्रयागराज मण्डल द्वारा प्रयागराज जंक्शन पर महाकुंभ रेल महोत्सव-2025 का आयोजन

प्रत्येक गुरुवार की भांति दिनांक 21.11.2024 (गुरुवार) को महाकुंभ-2025 के अंतर्गत प्रयागराज मण्डल द्वारा ‘महाकुंभ रेल महोत्सव -2025’ के अंतर्गत प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या -1 के बाहरी प्रांगण में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 28.02.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में रेलवे के कलाकार अंकिता सिंह, सांभवी शर्मा, आशीष शर्मा, श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव, अनन्या राजवीर, प्रतीक्षा गुप्ता, मृणाल कुमार, राजेश गौतम, आह्वान यदुवंशी, समृद्धि शर्मा, अवनी सिन्हा ने शानदार प्रस्तुतियां दीं । रंजीत सिंह, आकाश कुमार एवं अनिल कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाद्य यंत्रों से कलाकरों को साज़ दिया और समा बांध दिया ।

प्रयागराज मण्डल, महाकुंभ -2025 में आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को सुखद और यादगार बनाने के लिए वृहद स्तर पर तैयारी कर रहा है । यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा व जागरूकता के लिए प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी एवं सूबेदारगंज स्टेशनों पर की गयी तैयारियों एवं योजना के बारे में मण्डल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी ।

सादर निवेदन है कि प्रयागराज मंडल द्वारा प्रत्येक गुरुवार को आयोजित किए जा रहे “महाकुंभ रेल महोत्सव -2025” में गायन, नृत्य एवं काव्य पाठ में रुचि रखने वाले स्वैच्छिक प्रतिभागी बनने के लिए अपनी कला का वीडियो क्लिप रंजीत सिंह (मो- 9335577217) को व्हाट्सएप पर अथवा ईमेल welfarencr2490@gmail.com पर अथवा हित अनुभाग कक्ष संख्या 46, प्रथम तल, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रयागराज पर भेज सकते है। जिसकी सांस्कृतिक टीम द्वारा स्क्रीनिंग किए जाने के उपरांत सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु आमंत्रित किया जाएगा । कार्यक्रम में सहभागिता का आवेदन व्यक्ति/समूह/शैक्षिक संस्था/स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय द्वारा किया जा सकता है | कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को रेल विभाग द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित भी किया जाएगा।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments