Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज मंडल के 79 टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान की...

प्रयागराज मंडल के 79 टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा

मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज के नेतृत्व में रेलवे यात्रा के अनुभव को बेहतल बनाने के क्रम में प्रयागराज मण्डल द्वारा डिजिटल माध्यम से भुगतान एवं आसान टिकट वितरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। भारतीय रेलवे में स्टेशन के टिकट काउंटर, जेटीबीएस, एटीवीएम एवं यूटीएस ऐप के माध्यम से यात्रियों को टिकट वितरण किया जाता है।
डिजिटल माध्यम से भुगतान कर टिकट वितरण प्रणाली को और अधिक सुविधाजनक बना दिया गया है जिसके विस्तार क्रम में प्रयागराज जंक्शन पर सभी अनारक्षित टिकट काउंटरों सहित प्रयागराज मण्डल के 79 टिकट काउंटरों पर क्यू आर कोड की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है । अब यात्री क्यू आर कोड के माध्यम से भुगतान कर सरलता से टिकट प्राप्त कर अपनी यात्रा को सुखद बना सकेंगें । प्रयागराज मण्डल में यह सुविधा पहली बार प्रयागराज जंक्शन पर 26 जुलाई, 2024 को एक अनारक्षित टिकट काउंटर पर शुरू की गयी थी ।

प्रयागराज मण्डल के अंतर्गत प्रयागराज जंक्शन पर 5, कानपुर सेन्ट्रल पर 3, अलीगढ़ जंक्शन पर 2, मिर्ज़ापुर पर 1, इटावा स्टेशन पर 1, टूंडला जंक्शन पर 1, फतेहपुर स्टेशन पर 1, कानपुर अनवरगंज पर 1 एवं नैनी स्टेशन के 1 आरक्षित टिकट काउंटर पर क्यू आर कोड से भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है ।

इसके अतिरिक्त प्रयागराज जंक्शन पर 9, कानपुर सेन्ट्रल पर 7, अलीगढ़ जंक्शन पर 5, प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 3, फतेहपुर स्टेशन पर 2, कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर 2, खुर्जा जंक्शन पर 2, फफूंद स्टेशन पर 2, टूंडला जंक्शन पर 2, दादरी स्टेशन पर 2, मिर्जापुर स्टेशन पर 2, विन्ध्याचल स्टेशन पर 2, शिकोहाबाद स्टेशन पर 2, गोविंदपुरी स्टेशन पर 1, चुनार स्टेशन पर 1इटावा स्टेशन पर 1, झींझक स्टेशन पर 1, पनकीधाम स्टेशन पर 1, मानिकपुर स्टेशन पर 1, हाथरस स्टेशन पर 1, सिराथू स्टेशन पर 1, नैनी स्टेशन पर 1, नारायणपुर बाजार स्टेशन पर 1, पहाड़ा स्टेशन पर 1, कैलहट स्टेशन पर 1, जीवनाथपुर स्टेशन पर 1, गैपुरा स्टेशन पर 1, बिरोही स्टेशन पर 1, भीरपुर स्टेशन पर 1, जिगना स्टेशन पर 1, करछना स्टेशन पर 1, डगमगपुर स्टेशन पर 1, ऊंचडीह स्टेशन पर 1, झींगुरा स्टेशन पर 1 अनारक्षित टिकट काउंटर पर क्यू आर कोड से भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है । दादरी स्टेशन पर 1, टिकट वितरण में क्यूआर कोड द्वारा यूपीआई ऐप के माध्यम से भुगतान की सुविधा ने यात्री सुविधाओं एवं डिजिटलीकरण को नया आयाम दिया है । प्रयागराज मंडल के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को मोबाइल द्वारा यूटीएस ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट के लिए भी जागरूक किया जा रहा है । प्रयागराज मंडल के सभी स्टेशनों पर अक्टूबर, 2024 तक क्यूआर डिस्प्ले डिवाइस से भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी ।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments