Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज मंडल के सभी आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर हुए डिजिटल भुगतान...

प्रयागराज मंडल के सभी आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर हुए डिजिटल भुगतान की सुविधा से युक्त

मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, हिमांशु बडोनी के नेतृत्व में यात्री सुविधाओं को निरंतर उन्नत किया जा रहा है । आगामी महाकुंभ -2025 की तैयारियों के दृष्टिगत प्रयागराज मण्डल में आसान टिकट वितरण, पेयजल, आश्रय स्थल, बैठेने की व्यवस्था, सुगम प्रवेश व निकास की सुविधा, वेटिंग हॉल, वेटिंग लाउंज जैसी सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है।
भारतीय रेलवे में यात्रा के लिए टिकट वितरण, एटीवीएम, जेटीबीएस, यूटीएस ऐप एवं स्टेशन टिकट काउंटर के माध्यम से किया जाता है। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, हिमांशु शुक्ला के दिशा निर्देशन में प्रयागराज मण्डल में यात्रियों को आसनी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए मण्डल के सभी यूटीएस टिकट काउंटर, पीआरएस टिकट काउंटर एवं यूटीएस कम पीआरएस टिकट काउंटर पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है। वर्तमान समय में प्रयागराज मण्डल में 174 यूटीएस काउंटर, 25 पीआरएस टिकट काउंटर एवं 27 यूटीएस कम पीआरएस टिकट काउंटर सहित कुल 226 टिकट काउंटर कार्यरत हैं ।

प्रयागराज मंडल में क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा से टिकट वितरण प्रणाली को और अधिक सुविधाजनक बना दिया गया है । यात्री अब पीओएस मशीन पर डेबिट/क्रेडिट कार्ड स्वैप करके, यूपीआई के जरिए वीपीए (वर्चुअल पेमेंट एड्रेस) से एवं यूपीआई ऐप से क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान कर सरलता से टिकट प्राप्त कर सकेंगें । प्रयागराज मण्डल में यह सुविधा पहली बार प्रयागराज जंक्शन पर 26 जुलाई, 2024 को एक अनारक्षित टिकट काउंटर पर शुरू की गयी थी ।

टिकट वितरण में भुगतान की डिजिटल सुविधा ने यात्री सुविधाओं एवं डिजिटलीकरण को नया आयाम दिया है । प्रयागराज मंडल के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को मोबाइल द्वारा यूटीएस ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट के लिए भी जागरूक किया जा रहा है ।

प्रयागराज मण्डल के सभी स्टेशनों पर डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सहायक वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग की देखरेख में वाणिज्य निरीक्षक, सोमनाथ पाल, मैरी मिलन सिंह, राकेश श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव एवं मो. राशिद को सौंपी गयी थी। वाणिज्य निरीक्षकों की इस टीम ने इस लक्ष्य को समय से पूरा कर लिया।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments