Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं का संगम तट पर प्रवास एवं रात्रि भोज

प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं का संगम तट पर प्रवास एवं रात्रि भोज

प्रयागराज : प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर संयोजकगण, मंडल अध्यक्षगण, पूर्व मंडल अध्यक्षगणों एवं भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों को संगम क्षेत्र स्थित नंदी सेवा संस्थान के शिविर में प्रवास एवं रात्रि भोज हेतु आमंत्रित किया गया।

 

भाजपा को एक परिवार बताते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगम क्षेत्र में एक साथ समय बिताया और पार्टी की एकजुटता एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा की। शिविर में रात्रि विश्राम के बाद सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण कल, 02 मार्च 2025 की सुबह पावन त्रिवेणी संगम में स्नान कर अपनी आस्था व्यक्त करेंगे।

 

 

इस आयोजन का उद्देश्य भाजपा परिवार की एकता को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच समर्पण की भावना को और प्रबल करना था। भाजपा कार्यकर्ता संगम स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे और अपनी धार्मिक एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराएंगे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments