Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज में क्रिसमस की धूम: बिशप मॉरिस एडगर दान ने स्टाफ के...

प्रयागराज में क्रिसमस की धूम: बिशप मॉरिस एडगर दान ने स्टाफ के साथ बांटी खुशियां

प्रयागराज: क्रिसमस का पर्व नजदीक आते ही मसीही समाज में खुशियों का माहौल बन गया है। इसी कड़ी में लखनऊ के बिशप मॉरिस एडगर दान ने प्रयागराज में अपने स्टाफ के साथ मिलकर क्रिसमस की खुशियां साझा कीं। उन्होंने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्टाफ के साथ भोज और प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गर्ल्स हाई स्कूल की प्रिंसिपल विनीता सुबियस भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मसीही समाज के लोगों ने विशेष प्रार्थना कर यीशु मसीह के प्रेम और करुणा का स्मरण किया।

बिशप मॉरिस एडगर दान ने कहा कि क्रिसमस मसीही समाज का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसकी तैयारियां पूरे विश्व में पहले से शुरू हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ अपने समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लोगों के साथ भी खुशियां बांटना है जो समाज में वंचित और उपेक्षित हैं। इस दौरान गरीब और अनाथ बच्चों को उपहार और आवश्यक सामग्री वितरित की गई ताकि वे भी इस पवित्र त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें।

बिशप ने सभी देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हम ऐसे देश में रहते हैं जहां हर धर्म का सम्मान किया जाता है और सभी को अपने-अपने त्योहार मनाने का अधिकार है। मैं सभी से अपील करता हूं कि यीशु मसीह के जन्मदिन पर उनके प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाएं।”

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर क्रिसमस कैरोल गाए और पर्व के आनंद को साझा किया। क्रिसमस के इस उत्सव ने समाज में सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments