प्रयागराज। प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रिटेल), प्रयागराज द्वारा होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। इस अवसर पर कृष्ण-राधा थीम पर आधारित होली महोत्सव मनाया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने फूलों और गुलाल के साथ पारंपरिक अंदाज़ में होली का आनंद लिया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं शहर के फुटकर दवा व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष राणा चावला, महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री निखिल मलंग तथा कार्यक्रम संयोजक यथार्थ चावला (मोनू) और ऋतिक द्विवेदी (राशु) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक चावला ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एडीएम सिटी प्रयागराज श्री सत्यम मिश्रा, पूर्व आईजी श्री के.पी. सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, औषधि निरीक्षक संतोष पटेल, डीओ खाद्य सुशील कुमार सिंह, ओसीडीयूपी के संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह टिल्लू तथा पार्षद किरण जायसवाल सहित विभिन्न जिलों से आए दवा व्यवसायी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा प्रयागराज की महिला व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रयाग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार जतिंदर सिंह, शहर पश्चिमी व्यापारी महासंघ के महामंत्री धनंजय सिंह एवं अतिन गुप्ता, जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन, महासचिव पल्लवी अरोड़ा, वंदना त्रिपाठी, हिना खान, डॉ. रंजना त्रिपाठी, गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष गुफरान अहमद, विद्यासागर केसरी, आकाश जायसवाल, इलाहाबाद मशीनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्बरीष खुराना, राजीव नैय्यर, श्याम केसवानी, इंदर मध्यान, इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट थोक के अध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ‘अन्नू’, महमूद अहमद खान, अतुल केसरवानी, सुरेश गुप्ता, अनूप केसरवानी, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रमोद अरोड़ा ‘मोदी’, अरुण त्रिपाठी, विजय वैश, निखिल पांडेय, अनुज अग्रवाल, युवा महामंत्री शुभम केसरवानी, पार्षद साहिल अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे। उत्साह, रंग और आपसी भाईचारे से सराबोर इस आयोजन ने होली के पर्व को और भी यादगार बना दिया।
Anveshi India Bureau



