Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : दादा-पोते की उम्र में 25 साल का अंतर तो पिता...

Prayagraj : दादा-पोते की उम्र में 25 साल का अंतर तो पिता की आयु कितनी, एसआईआर के कमाल से वोटर परेशान

दादा और पोते की उम्र में 25 साल का अंतर है तो पोते के पिता यानी दादा के पुत्र की आयु कितनी होगी? यह सवाल किसी प्रतियोगी परीक्षा में नहीं पूछा गया बल्कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान तार्किक विसंगति के कारण उपजी एक पहेली है।

दादा और पोते की उम्र में 25 साल का अंतर है तो पोते के पिता यानी दादा के पुत्र की आयु कितनी होगी? यह सवाल किसी प्रतियोगी परीक्षा में नहीं पूछा गया बल्कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान तार्किक विसंगति के कारण उपजी एक पहेली है। ऐसी कई पहेलियों का जवाब उन दस्तावेज में है जो अब वोटरों को नोटिस मिलने के बाद जमा करना है।

 

नाे मैपिंग और तार्किक विसंगति में 10 लाख 62 हजार 435 मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इनमें दो लाख 87 हजार 612 वोटर नो मैपिंग श्रेणी में हैं और बाकी मतदाता तार्किक विसंगति की श्रेणी में शामिल हैं। मंगलवार तक सात लाख 52 हजार 853 मतदाताओं को नोटिस उपलब्ध कराए हैं और इनमें से छह लाख 35 हजार 913 वोटरों की सुनवाई की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

तार्किक विसंगति में उन वोटरों को शामिल किया गया है जिनकी उम्र वोटर लिस्ट में गलत दर्ज हो गई। इस गड़बड़ी को सॉफ्टवेयर ने पकड़ा है और वोटरों को नोटिस जारी कर उनसे आवश्यक दस्तावेज जमा कराए जा रहे हैं। इस गड़बड़ी के कारण कहीं पिता और पुत्र की आयु में केवल 15 वर्ष का अंतर रहा गया हो दादा व पोते की आयु में 25 से 35 वर्ष का अंतर रह गया है।

ऐसे वोटर जिनकी मैपिंग तो हुई है लेकिन उनके पिता के वर्ष 2003 से वर्ष 2025 की निर्वाचक नामावली में नाम की वर्तनी में अशुद्धि होने के कारण पिता का नाम मेल नहीं खा रहा, ऐसे व्यक्ति जिसकी छह वोटरों से मैपिंग हुई है, ऐसे मतदाता जिनकी आयु उनके माता-पिता की आयु से 15 साल से कम है, ऐसे वोटर जिनकी आयु और माता-पिता की आयु में 50 साल से अधिक का अंतर है या ऐसे वोटर जिनकी उम्र और उनके दादा-दादी की उम्र में 40 साल का अंतर है, उन्हें तार्किक विसंगति के कारण नोटिस जारी किया गया है।

 

 

Courtsyamarujala.com

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments