पुराने शहर के शाहंज थाना क्षेत्र में एक पुराना और जर्जर मकान बृहस्पतिवार की देर शाम भरभराकर गिर गया। इसमें कई मजदूर दब गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
पुराने शहर के शाहंज थाना क्षेत्र में एक पुराना और जर्जर मकान बृहस्पतिवार की देर शाम भरभराकर गिर गया। इसमें कई मजदूर दब गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे तीन मजदूरों को बाहर निकाला। एक मजदूर लापता होने की सूचना पर उसकी खोजबीन रही। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच रहा। घायलों को एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। इनके नाम मुकेश कुमार नरसिंहपुर चकिया नीबी घूरपुर, प्रदीप उर्फ गुड्डू निवासी औद्योगिक थाना तंदुआवन, जोधा निवासी मंझनपुर का उपचार चल रहा है। यह मकान 10 नंबर पुल प्रयागराज रेलवे स्टेशन निवासी हबीब का बताया जा रहा है।
Courtsyamarujala.com



