शहर के पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर को भगोड़ा घोषित कर दिया है। शाहगंज थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके घर पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया।
पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर व उसके भतीजे कासिफ और आदिल पर पुलिस ने ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही इन सभी के घरों में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को 82 की कार्रवाई कर कुर्की की नोटिस चस्पा किया। पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर बाकायदा डुगडुगी बजवाते हुए मुनादी कराई और मोहल्ले में एलान किया कि कादिर अब भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।
प्री-चार्ज पे कंपनी में रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने के आरोप में शाहगंज पुलिस ने 12 सितंबर को गढीसराय हमामगली निवासी आरोपी मोहम्मद आसिफ को एयरपोर्ट गेट के सामने से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से ही पुलिस फरार अन्य आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दी थी। वहीं, अब शाहगंज पुलिस ने फरार तीन अभियुक्तों के घरों पर कार्रवाई कर वीडियोग्राफी भी कराई है।
मोहम्मद कादिर समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसके साथ ही 82 की कार्रवाई कर कुर्की की नोटिस चस्पा किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। – मनीष शांडिल्य, डीसीपी, नगर



