Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर हुआ गोष्ठी...

प्रयागराज। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा 6 जुलाई रविवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त 1216 बूथों पर मनाई गई। कार्यक्रम के तहत सभी बूथों पर डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक कुशल शिक्षाविद् , बैरिस्टर, चिंतक, राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता थे। डॉ. मुखर्जी को राष्ट्र के अमर सपूत के रूप में युगों तक याद किया जाएगा देश की आन-बान और शान की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके आदर्श और सिद्धांत विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बहुमूल्य हैं। शहर पश्चिमी विधानसभा के सदर यमुना पट्टी मंडल में आयोजित गोष्ठी में शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मां भारती की अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अतुलनीय है। डॉ. मुखर्जी कहा करते थे कि कोई भी राष्ट्र अपनी ऊर्जा से सुरक्षित रह सकता है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी मार्ग पर चलकर भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लक्ष्य पर हैं। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, महानगर महामंत्री वरुण केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, प्रमोद मोदी, मनोज कुमार कुशवाहा आदि महानगर पदाधिकारियों ने विभिन्न मंडलों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आयोजित गोष्ठी में अपने विचार रखे। महानगर उपाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, विजय पटेल, अजय सिंह, सुजीत कुशवाहा, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, अरुण पटेल, दीप द्विवेदी, विश्वास श्रीवास्तव, आदि कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments