पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले, अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों ने सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले, अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों ने सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि पीएम मोदी को सख्त कदम उठाते हुए बांग्लादेश से सारे व्यापारिक रिश्ते खत्म करने चाहिए और बांग्लादेश को होने वाली विद्युत सप्लाई रोक देनी चाहिए। साथ ही पूर्व पीएम शेख हसीना को तत्काल देश से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। मोदी सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कोई गंभीर नहीं है। वह दोहरी नीति पर काम कर रही है जो देश के लिए काफी खतरनाक है। सरकार सिर्फ विपक्षी दलों को ही निशाना बना सकती है। विदेश नीति पूरी तरह से फेल है।
Courtsyamarujala.com



