इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फिर रैगिंग की घटना सामने आई है। इस बार आरोपियों ने हॉस्टल की छत पर ले जाकर छात्र को पीटा। कौशाम्बी के रहने वाले छात्र की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फिर रैगिंग की घटना सामने आई है। इस बार आरोपियों ने हॉस्टल की छत पर ले जाकर छात्र को पीटा। कौशाम्बी के रहने वाले छात्र की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोप है कि छात्रावास में रहने वाले तीन छात्र अमन, जितेंद्र और राघवेंद्र ने विश्वविद्यालय के एक छात्र के साथ रैगिंग की। उसको जबरन हॉस्टल की छत पर खींच ले गए। मुर्गा बनाकर उसकी पिटाई की। छात्र की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बता दें कि पिछले दिनों भी रैगिंग की शिकायत पर कई छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया था। विवि में रैगिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है।



