Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : ट्रिपलआईटी के हॉस्टल के चौथी मंजिल से बीटेक के छात्र...

Prayagraj : ट्रिपलआईटी के हॉस्टल के चौथी मंजिल से बीटेक के छात्र ने कूदकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

तेलंगाना के रहने वाले मूक बधिर छात्र ने ट्रिपलआईटी छात्रावास की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वह बीटेक इन्फार्मेशन प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके कमरे से कई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना देर रात हुई। छात्रों ने काफी हंगामा किया।

झलवा स्थित ट्रिपलआईटी के छात्रावास की चौथी मंजिल से बीटेक के छात्र ने कूदकर जान दे दी। बीस वर्षीय यह छात्र राहुल मडला तेलंगाना का रहने वाला था और बीटेक इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी प्रथम वर्ष का छात्र था। राहुल मूक और बधिर था। उसने रात करीब डेढ़ बजे छात्रावास की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इसके बाद छात्रावास में हड़कंप मच गया।

संस्थान के तमाम शिक्षक और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद छात्रों ने काफी हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर छात्रों को समझाया। छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छात्र ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है।
Courtsy amarujala.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments