पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक और एमएलसी अनूप गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी ने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता को बनाया है। इसी तरह यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला और गंगापार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान को दी गई है।
भाजपा ने रविवार को पार्टी के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। प्रयागराज जिले में संगठन की दृष्टि से तीन जिले हैं। इसमें प्रयागराज महानगर, प्रयागराज गंगापार और प्रयागराज यमुनापार शामिल है। पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक और एमएलसी अनूप गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी ने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता को बनाया है। इसी तरह यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला और गंगापार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान को दी गई है।
तीनों के नामों की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। अनूप गुप्ता ने कहा कि यह भाजपा की यह ऐसी संगठनात्मक प्रक्रिया है, जिसमें जीतता एक है और हारता कोई नहीं है। सभी मिलकर संगठन को आगे बढ़ाते हैं। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्षों की ईमानदारी और मेहनत में कोई कमी नहीं है। पार्टी ने नए कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने का फैसला किया था, इसलिए सिर्फ चेहरा बदला गया है।
Courtsy amarujala.