मंगलवार को भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का जन्म दिवस सादगी से मनाया गया। शहर में बाढ़ की विकराल स्थिति एवं बाढ़ पीड़ितों के लिए संवेदना प्रकट करते हुए महानगर अध्यक्ष ने जन्मोत्सव से संबंधित अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए। कार्यकर्ताओं ने सादगी पूर्वक महानगर अध्यक्ष को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में जनकल्याण हेतु सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जार्ज टाउन में महानगर अध्यक्ष ने मूक बधिर विद्यालय में बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें केक खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया और एक पेड़ मां के नाम लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बाढ़ राहत कैंपों में राहत खाद्य सामग्री का वितरण किया। भाजपा नेता निर्दोष सिंह गोलू ने महानगर अध्यक्ष के जन्मदिन पर फाफामऊ क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में चिकित्सा शिविर लगवाया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जन्मदिवस से एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को निरस्त करने की सूचना देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि कार्यकर्ता बाढ़ राहत शिविरों में जाकर बाढ़ पीड़ितों की सेवा सहायता करें यही उनके जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनके लिए उपहार होगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ भेंट के दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता को शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर गणेश केसरवानी, अवधेश राजेंद्र मिश्र, निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, डॉ शैलेष पांडेय, राजेश गोंड, नवाब खान, आनंद जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, प्रमोद मोदी, अरुण पटेल, संजय पासवान, विजय पटेल, रवींद्र गांधी, राजेश केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, विशाल अग्रवाल दीप द्विवेदी आदि ने शुभकामनाएं दी।

Anveshi India Bureau



